फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन पकाते समय लगी आग, घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजन पकाते समय लगी आग, घर राख
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहुआस में मंगलवार की रात भोजन पकाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
गुलाब के घर की महिलाएं मंगलवार की रात करीब आठ बजे भोजन पका रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर में आग पकड़ ली। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। गुलाब ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा और कुछ नकदी जल गई है।
विज्ञापन

बिजली की स्पार्किंग से गेहूं की फसल जली
तमकुहीराज। तहसील क्षेत्र के पगरा प्रसाद गिरी गांव में हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण गिरी चिनगारी गिरकर गेहूं के खेत में गिर गई। इससे एक महिला की छह कट्ठा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार की दोपहर पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा निवासी चंद्रावती देवी के पति टूड़ी बैठा की मृत्यु बहुत पहले हो गई है। उनका खेत पगरा प्रसाद गिरी गांव में है। उनके एक बीमा खेत में ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। बुधवार दोपहर में स्पार्किंग के चलते चिनगारी गिरने से उनकी छह कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। गांव के लोगों के काफी प्रयास के बाद शेष फसल बचा ली गई। चंद्रावती ने बताया कि उनकी फसल तैयार थी। खेती ही आजीविका का आधार है। छह कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने बताया कि फसल के क्षति की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
आग से दो एकड़ गेहूं की फसल राख
कसया। थाना क्षेत्र के बरवां जंगल और प्रेमवलिया में आग से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। काफी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेमवलिया निवासी रामवृक्ष कन्नौजिया और बरवां जंगल निवासी नसीरुद्दीन की गेहूं की फसल बुधवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में जल गई। लपटे देख गांव के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें