फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगाने के मामले में आगजनी समेत कई धाराओं में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में आग लगाने के मामले में आगजनी समेत कई धाराओं में केस दर्ज
विज्ञापन

सेवरही। तरयासुजान थाने के गांव जवही नरेंद्र में रविवार की रात घर में लगाई गई आग में झुलसे रिटायर दरोगा तथा पत्नी व बेटे की हालत अब भी चिंताजनक है। तीनों का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगजनी व क्षति पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
रविवार की रात में तरयासुजान थाने के गांव जवही नरेंद्र में सेवानिवृत्त दरोगा श्यामसुंदर प्रसाद पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात घर के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद करके आग लगा दी गई। अपने ही घर के भीतर आग की लपटों में कैद दरोगा की जब नींद खुली तो परिवार सहित खुद को आग से घिरा हुआ पाया। पहले परिजनों की जान बचाने के लिए दरोगा ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयत्न किया। लेकिन बाहर से बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुल पाया। तब दरोगा और परिजनों ने शोर मचाया। गांव के लोगों दरवाजा तोड़कर चारों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय पांच वर्षीया पुत्री की मौत हो गई। दंपती व बेटे का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें