फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हमले के मामले में दो लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में तिलकपट्टी के पास शनिवार को बाइक से न्यायालय जा रहे वृद्ध पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरयासुजान थाना क्षेत्र मेहंदिया गांव निवासी जहरिना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 61 वर्षीय पति अब्दुल किसी पुराने विवाद से संबंधित मामले में रविंद्रनगर स्थित न्यायालय के लिए बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी के पास पहुंचने पर उन पर धारदार हथियार से समसुल हक व महमुद्दीन निवासी सुमही उर्फ मेहंदिया ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे उनके बाएं कंधे पर गंभीर चोट आई। हमले के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आई डायल 112 ने घायल को सीएचसी दुदही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ शनि कुमार जावला ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें