फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएम आवास का रुपये गबन करने पर ग्राम प्रधान पर केस दर्ज

Wed, 22 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौतार जंगल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के खाते से रुपये गबन के मामले में ग्राम प्रधान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच के बाद गांव के सचिव की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों से रुपये भी वापस करा लिया गया है।
विज्ञापन

नौतार जंगल गांव निवासी अर्चना देवी पत्नी खेदारु को 2022 -23 में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी के रूप में चयन हुआ था। उनके बैंक खाते की जगह ग्राम प्रधान अंगद यादव ने अपनी भाभी का बैंक ऑफ बड़ौदा का खाता चढ़वा दिया। यही नहीं उन्होंने खुद अपने घर का जीओ टैग करा भाभी के खाते में सचिव से मिलीभगत कर प्रथम किस्त भिजवा दी। इसके बाद दिए गए बैंक खाते में ही द्वितीय व तृतीय किस्त भी जारी हो गई, लेकिन इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। इस दौरान पीड़ित आवास के लिए दौड़ती रही, लेकिन आवास नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस वर्ष दोबारा आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। तब उन्हें प्रधान अंगद यादव की तरफ से किए गए धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
इसके बाद खेदारु ने इसकी शिकायत डीएम और विभागीय अधिकारियों को कर पीएम आवास योजना के नाम पर गबन का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान और उनके सगे संबंधियों पर खाते में पीएम आवास योजना का पैसा भेजने का आरोप लगाया है। इसको संज्ञान में लेकर बीडीओ खड्डा विनीत यादव ने जांच की तो आरोप की पुष्टि हो गई। बीडीओ के निर्देश पर सचिव रामप्रकाश शर्मा ने हनुमानगंज थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्चना देवी को 2022-23 को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास प्राप्त हुआ था। उसकी प्रथम किश्त उनकी नियुक्ति से पूर्व 40 हजार रुपये जारी की गई थी। पद ग्रहण करने के बाद ग्राम प्रधान अंगद यादव ने उन्हें भ्रमित कर लाभार्थी के बजाय किसी अन्य व्यक्ति का निर्माण भवन आवास पूर्ण हो जाने के बाद द्वितीय व तृतीय जिओ टैग करा पैसा ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन

एसओ हनुमानगंज मनीष पांडेय ने बताया कि सचिव की तहरीर पर आरोपी प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

0000000

आवास योजना में गबन का पोल खुलते ही हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में सचिव की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया तो वही लापरवाही पाए जाने पर बीडीओ ने विनीत यादव ने आवास लिपिक रामकृपाल से आवास योजना के प्रभार से हटाकर कार्यालय से संबंध कर दिया है। इसके अलावा सचिव रामप्रकाश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

000000

बीडीओ की जांच में कई फाइलों में मिलीं खामियां


-आवास योजना में गबन का आरोप की पुष्टि होते ही बीडीओ विनीत यादव एक्शन में हैं। सोमवार की देर रात बीडीओ ने खंड विकास कार्यालय में छापेमारी कर आवास की पत्रावलियों की जांच की। इस दौरान उन्हें कई फाइलों में खामियां मिली हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच की जा रही हैं कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा कई और आवास लाभार्थियों के फाइलों में त्रुटियां मिली है, विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें