फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिता-पुत्र पर युवती के अपहरण का केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर भतीजी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी युवती को एक बाइक से लेकर एक होटल पहुंचा था। बाइक को वहीं छोड़ दिया और युवती को लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, बुधवार की दोपहर से उनकी भतीजी घर से लापता है। खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का ही मनीष बाइक से उनकी भतीजी को लेकर कस्बे के एक होटल पर गया था। उसने होटल पर अपनी बाइक छोड़ कर भतीजी को लेकर फरार हो गया है। आरोपी के पिता से जब इस बारे में पूछा गया तो अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनीष गुप्ता और उसके पिता मनोज गुप्ता के खिलाफ अपहरण और अन्य की धाराओं केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया की केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही युवती को ढूंढ़ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें