फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों पर केस
विज्ञापन

30 अप्रैल की रात हुई थी घटना
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में सोते समय दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 30 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे 15 और 16 वर्षीय दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप गांव के दो व्यक्तियों तथा एक अन्य पर लगा था। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने पड़ोस के एक व्यक्ति के घर में पहले भोजन किया फिर नशे में उसके घर में घुसकर दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने एक मई को पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें