फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेखपाल की मौत मामले में अज्ञात वाहन व चालक पर केस

Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर ठाकुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में वाहन की ठोकर से हुई लेखपाल की मौत के मामले में उनके पिता की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव कुकुरहा निवासी दीनदयाल कुशवाहा ने तुर्कपट्टी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका लड़का 35 वर्षीय अर्जुन कुशवाहा तमकुहीराज तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। अपनी बाइक से घर से तमकुहीराज ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही वह तुर्कपट्टी-पटहेरवा मार्ग पर स्थित ठाकुर चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलते हुए ठोकर मार दी। इससे उसके लड़के अर्जुन कुशवाहा की मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं। प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें