फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमित की मौत मामले में तीन पर केस, पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार/सलेमगढ़। खेत में कूड़ा रखने को लेकर लतवांमुरलीधर गांव में हुई मारपीट में घायल युवक की चोट लगने से मौत हो गई थी। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता चली, लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस ने गांव के तीन लोगों समेत अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। लतवांमुरलीधर निवासी अमित राय 24 बुधवार की शाम को खुदुरा गांव में अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था। खेत में कूड़े का ढेर देख विरोध किया तो गांव के संजय, शंभू उर्फ मन्नू, दिनेश प्रसाद से मारपीट हो गई। आरोप है कि इन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर पिटाई कराया। इसमें अमित राय को चोटें आई।
विज्ञापन

दूसरे दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्ट के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया।
देर रात को सीओ अमित सक्सेना, तमकुहीराज थानाध्यक्ष अमित शर्मा और क्षेत्रीय विधायक पहुंचे। सभी लोगों ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव का अंतिम संस्कार करने को कहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए और कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को गांव के तीन नामजद समेत अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और शनिवार को सुबह एफआईआर की काफी परिजनों को दिया तो शव का दाह संस्कार घर वाले किए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट जिस दिन हुई थी। उस दिन भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया और इस मामले को मैनेज करने में लगी रही। थानाध्यक्ष तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया।थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें