फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। दो बाइकों की टक्कर में शनिवार को सुदामा चक गांव के मंदिर के पास एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। इसकी खबर मिलते ही अस्पताल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे तक सीएचसी पर शव पड़ा रहा। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद तैयार हुए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर गांव निवासी निवासी 67 वर्षीय छत्तर प्रजापति बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए शनिवार की शाम करीब 4 बजे निकले। अभी वह सुदामा चक गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से बाइक लेकर आ रहा युवक टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर छत्तर प्रजापति की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दूसरा 20 वर्षीय सुधाकर प्रजापति घायल हो गया। दोनों को लोगों को मथौली सीएचसी पर पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर हाटा कोतवाली पुलिस पहुंची। घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग भी सीएचसी पर पहुंच गए और परिजनों में चीख पुकार मच गई। हाटा कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें