रामकोला। थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में बीते सात अक्तूबर की शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव के विनोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सात अक्तूबर की शाम 5:30 बजे शाम गांव के गोविंद, प्रेम, मुकेश, अमित, अभय राय, नितेश राय, मजीत राय समेत सात लोगों ने उनके साथ मरपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी सातो आरोपियों के खिपाफ केस दर्ज कर लिया है।