फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे पर केस दर्ज
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। बुधवार रात तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर मिले अशोक मौर्य के खिलाफ विशुनपुरा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य के खिलाफ पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर परिचितों की सुपुर्दगी में सख्त हिदायत के साथ जिले से बाहर भेज दिया। उन्हें चेतावनी दी है कि जिले की सीमा के अंदर प्रवेश न करें।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र अशोक मौर्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें धारा 41(1) जाप्ता फौजदारी की नोटिस तामिल कराकर उनके परिचितों की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें जनपद की सीमा के बाहर भेज दिया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि चुनाव की प्रकिया संपन्न होने तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। एसपी ने बताया कि अशोक मौर्य की गिरफ्तारी के संबंध में कुछ लोगों की तरफ से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए गए हैं। यह पूर्णरूप से असत्य और निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात अशोक मौर्य को विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदकिशोर कुशवाहा के घर से पकड़ा था। उन्हें थाने ले जाकर देर रात तक पूछताछ की गई थी। उसके बाद उन्हें पांच लोगों की सुपुर्दगी में सौंपा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें