उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया, नौका टोला निवासी जमालुद्दीन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके पिता 54 वर्षीय शेख मैनुद्दीन बाइक से घर से पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग के रास्ते पडरौना जा रहे थे।
अभी वे कोरया गांव के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें किसी वाहन से ठोकर लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग अभी उनके पास पहुंचते उससे पहले ही उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिह ने बताया की मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।