फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 10 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव के पास सोमवार दोपहर डेढ़ बजे झाडि़यों के बीच स्थित शीशम के पेड़ में फंदे से लटक कर एक युवक ने जान दे दी। युवक की पहचान सलेमगढ़ के टोला नुनियापट्टी निवासी बुलेट चौहान (30) के रुप में हुई। सूचना के बाद मौके पर आई तरया सुजान पुलिस शव को कब्जे में लेक अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पैठानी टोला गांव से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों के बीच शमीम के पेड़ से लटका हुआ अज्ञात युवक का शव देख मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। सूचना के बाद इंस्पेक्टर तरयासुजान धनवीर सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर आए और शव को नीचे उतरवा। ग्रामीणों ने शव की पहचान सलेमगढ़ नुनियापट्टी निवासी बुलेट चौहान के रुपये में किया। मृतक के गर्दन पर मच्छरदानी के प्लास्टिक के रस्सी का निशान मिला। परिजनों के मुताबिक युवक कबाड़ी का धंधा करता था।
विज्ञापन

सुबह घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकला था। इसके बाद उसके मौत की खबर मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बड़े भाई की मौत के बाद विधवा भाभी से कराया था। युवक के चार बच्चे सूरज (9), सत्यम (7) प्रीति (4) और शिल्पी (2) है। पिता की मौत की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंचे बच्चे पिता के शव को निहार रहे थे। पत्नी मिंता देवी दहाड़े मारकर रो रही थी। परिवार में पत्नी बच्चों सहित बुजुर्ग मां बची है।
विज्ञापन

परिवार चलाने वाला कोई नहीं बचा है। इंस्पेक्टर तरयासुजान धनवीर सिंह ने बताया ने शव को कब्जे में लिया गया है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें