पडरौना। शहर के रेलवे स्टेशन के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में ठेकेदार समेत तीन पर केस दर्ज किया है।
पश्चिमी चंपारण जिले के पैकवलिया गांव निवासी महमूद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे चचेरा भाई 30 वर्षीय अलीअकबर उम्र 30 वर्ष पडरौना रेलवे स्टेशन के रास्ते से वह जा रहे थे। वहां रेलवे का काम चल रहा था तभी चालक अनिल मीक्सर मशीन से कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में चालक अनिल, ठेकेदार वरूण, इंजीनियर आशीष पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
माता-पिता को पीटा, बेटा-बहू पर केस
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र सिरसिया के निवासी रमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेटा ध्रुव और उसकी पत्नी रिंकू ने पिटाई की है। मारपीट में रामा की पत्नी भानमती के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने मारपीट करने वाले बेटे और बहू पर केस दर्ज कर लिया है।