रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने इंटरनेट के जरिए पैसा कमाने के लिए अपना अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया। यह कुशीनगर से नेपाल तक वायरल होने लगा। इस पर पड़ोसी ने आपत्ति जताई तो पति-पत्नी मारपीट करने लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला फरार हो गई।
जबकि, पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रुपये कमाने के लालच में अपना अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। युवक अपने घर में बाहरी लोगों को बुलाकर अश्लील वीडियो बनवा कर उसे भी सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। यह बात घर के बगल के एक व्यक्ति को नागवार लगी तो उसने इस पर आपत्ति जताई। इससे नाराज होकर वीडियो बनाने वाले युवक ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके भाई व उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया।