फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पर केस दर्ज

Tue, 09 May 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री रहे राधेश्याम सिंह के खिलाफ पडरौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। पिछले साल 29 जुलाई को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से फोन पर हुए विवाद के मामले में केस दर्ज किया गया है। तब से ही यह मामला लंबित चल रहा था।     
विज्ञापन

पिछली सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री व हाटा से विधायक रहे राधेश्याम सिंह और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल के बीच फोन पर ठेकेदारी को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन इस बातचीत का ऑडियो टेप वायरल हो गया था।
इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल की तरफ से दी गई तहरीर पर उस वक्त मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बाद में कुछ दिन के लिए अपर मुख्य अधिकारी का यहां से तबादला भी हो गया था। सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही यह प्रकरण फिर से गरमाने लगा था। पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव ने बताया कि इस मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व फोन पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर श्रीशचंद्र ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें