उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर ओवरब्रिज के पश्चिम दिशा में मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत के मामले में मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम देने के मामले में केस दर्ज किया है। घटना 15 नवंबर की बताई गई है।
मृतक के भाई कृष्ण मुरारी पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि घटना की शाम उनके छोटे भाई विनोद पांडेय फाजिलनगर दवा लाने के लिए टेंपो से गए थे। वहां वह ओवरब्रिज के पश्चिम दिशा में हाईवे पर टेंपो से उतरकर जैसे ही सड़क किनारे खड़े हुए, पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।