खड्डा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत मामले में अज्ञात इलेक्ट्रिक ऑटो वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस अज्ञात ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है।
12 मई को खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी धीरज कुमार बाइक चलाते हुए सिसवा की ओर से खड्डा लौट रहे थे। बाइक के पीछे शैलेश बैठे थे। जैसे ही खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही इलेक्ट्रिक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शैलेश को मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सदमे से उबरने के बाद मृतक शैलेश के पिता लालजी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।