बलडीहा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करतीं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ।स
मंसाछापर। सीडीओ ने शुक्रवार को पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के बलडीहा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवन और निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नौतन हरदो गांव में पौधरोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थीयों से बात कर योजना के तहत मिल रही सुविधाओं और निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थी को समय पर आवास पूर्ण करने और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वे ग्राम पंचायत नौतन हरदो में मियावाकी पद्धति के आधार पर किए गए वृक्षारोपण का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मियावाकी पद्धति पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रभावी पहल है, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।
इस दौरान बीडीओ रवि कुमार रंजन, एपीओ प्रवीण आदि मौजूद रहे।