फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नीलगाय टकराने से एक घंटे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस

Sat, 21 Mar 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नीलगाय टकराने से खड़ी अमृत भारत ट्रेन। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की देर रात पनियहवा-खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच बोधीछपरा गांव के सामने दरभंगा से आनंद विहार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस (15557) नीलगाय से टकरा गई। इस दौरान तेज आवाज से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रात करीब नौ बजे हादसा हुआ। एक घंटे मरम्मत के बाद लगभग 10 बजे ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर जा रही ट्रेन से नीलगाय टकराने के कारण D4 कोच में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन बोधीछपरा दुर्गा मंदिर के पास रुक गई। लोको पायलट और गार्ड ने तुरंत मौके पर जांच की। ट्रेन का ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित हो गया था। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। बनारस मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। निर्देश मिलने के बाद ट्रेन को सिंगल पाइप सिस्टम पर आगे बढ़ाया गया। लगभग एक घंटे तक ट्रेन रुकी रही। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें