फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 22 महीने तक काम कराने के बाद भी केयर टेकर को नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के विंदवलिया गांव में केयर टेकर से 22 महीने तक काम कराने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं करने की शिकायत की सोमवार को डीपीआरओ ने जांच की। जांच में केयर टेकर का आरोप सही मिला।
विज्ञापन

विंदा देवी लगातार 22 महीने तक केयर टेकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहीं, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिला। इससे परेशान होकर उन्होंने डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

इसी क्रम में सोमवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी जांच करने पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों की पड़ताल की और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना। जांच में सामने आया कि सचिव और प्रधान प्रशासक की ओर से केयर टेकर को 22 महीने के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस पर डीपीआरओ ने संबंधित लोगों को फटकार लगाई और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक केयर टेकर और पंचायत सहायक के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक ग्राम पंचायत में किसी भी अन्य कार्य पर कोई खर्च नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें