फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 05 May 2017 11:43 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पटेरहा खुर्द गांव में शुक्रवार को राशन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि वितरण के वक्त पर्यवेक्षक मौजूद नहीं रहते हैं। कोटेदार मनमानी तरीके से राशन बांटते हैं। बाद में इन लोगों ने एसडीएम पडरौना को शिकायती पत्र भी दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पटेरहा खुर्द गांव के लोग खाद्यान्न लेने कोटेदार के दरवाजे पर पहुंचे थे। कोटेदार ने अवधेश, बन्हन, रामदरश, चंदर, शैलेष, इन्द्रावती, चंदा, कुंती, संगीता आदि को खाद्यान्न देने से इनकार कर दिया। राशन नहीं मिलने से नाराज इन लोगों ने हाथ में खाली थैला लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोटेदार दो महीने से अंत्योदय श्रेणी और पात्र गृहस्थी के कई राशन कार्डधारकों को मिट्टी का तेल, शक्कर और खाद्यान्न नहीं दे रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम पडरौना को संबोधित प्रार्थनापत्र लेकर गांव का एक प्रतिनिधि मंडल पड़रौना के लिए रवाना हो गया। प्रदर्शन करने वालों ने किसी सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में खाद्यान्न आदि के वितरण और विभिन्न अनियमितताओं की जांच की मांग की है। इस संबंध में पडरौना के एसडीएम संजीव रंजन ने कहा कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें