सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे के जोलहिनिया के समीप शनिवार की शाम फोरलेन पर कसया की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में चली गई। उसी समय गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग फोरलेन की तरफ दौड़ पड़े और कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकला। इस हादसे में पांच लोग घायल हैं, जिनका नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के कोहरा बुजुर्ग निवासी रामानुज राव पुत्र विंध्याचल अपनी माता गुलैयचा देवी व रिश्तेदार रामसकल प्रसाद पुत्र रामहित प्रसाद, मालती देवी पत्नी रामसकल प्रसाद निवासी सस्ती जंगल सरया बेलवनिया व अर्चना चंद्रा पत्नी राममनी समैपन भीटी थाना गोला के साथ कुशीनगर घूमने आए थे। लौटते समय सुकरौली कस्बे के आगे पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी लेन में जा पहुंची और ट्रक से टक्कर हो गई। कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।