फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई कार, दो घायल

Thu, 05 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। हाईवे पर पटहेरिया चौराहे के पास मंगलवार देर रात लग्जरी कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले के लौवापुर निवासी पवन कुमार शर्मा पुत्र शंकर शर्मा व जनता बाजार निवासी हरेराम सोनी पुत्र अशोक सोनी कार से गोरखपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। पटहेरिया चौराहे से 50 मीटर आगे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें