फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार व बाइक में टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के समीप बाबा ढाबा के पास बुधवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया गया। दोनों गाड़ियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-रामकोला मार्ग के बाबा ढाबा के पास बुधवार को दोपहर करीब एक बजे रामकोला की तरफ से आ रहा रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा बारीगांव निवास कृष्णा कुमार (22) पुत्र राजेंद्र कुमार और कप्तानगंज की तरफ से जा रही अनियंत्रित कार में टक्कर हो गई। इससे कृष्णा कुमार के सिर और ललाट पर गंभीर चोटें लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें