फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वसंतोत्सव में लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध

Sun, 15 Mar 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था और विश्व भोजपुरी सम्मेलन की तरफ से शनिवार को कसया मार्ग पर एक होटल में वसंतोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें लोकसंस्कृति, साहित्य और संगीत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वसंतोत्सव नवजीवन और उल्लास का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करते हैं। लोकगीत और लोक नृत्य हमारी लोक संस्कृति को सहेज कर अगली पीढ़ी तक ले जाते हैं इनका संरक्षण संवर्धन हम सब का दायित्व है। कार्यक्रम को भाजपा नेता नथुनी प्रसाद कुशवाहा, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, श्याम मुरली मनोहर मिश्र आदि ने संबोधित किया।

इसके बाद लोक गायक रामदरस शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, वीर सिंह, नीरज निराला, भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र पांडेय आदि कलाकारों ने लोकगीत से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साक्षी गुप्ता अनामिका गुप्ता, ममता कुशवाहा, सुभाष सुहाना, मंटू पाठक, धीरज राव, दिनेश पाठक आदि ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष आरके भट्ट ‘बावरा’, ज्ञानवर्धन गोविन्द राव व अखिलेश गोयल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान परशुराम श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अमित वर्मा, संजीव गुप्ता, अमित पांडेय, अनिल मिश्रा, धनंजय मिश्रा, बीएन मिश्रा, कालिंदी त्रिपाठी, डॉ. सुनीता पांडेय, विजय पांडेय, शाहिद लारी, दिनेश पांडेय, आफताब आलम, शंभू सजल, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें