फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार को खेत में बकरी चराने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। शिवपुर बुजुर्ग निवासी सुंदर गोंड शुक्रवार शाम अपने खेत की ओर गए थे। कुछ लोग उनके खेत में बकरी चरा रहे थे। मना करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने सुंदर गोंड की पिटाई कर दी और इमामुद्दीन ने चाकू से हमला कर दिया। घायल सुंदर गोंड ने कसया सीएचसी में इलाज कराया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें