फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकुमार की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Mon, 23 Mar 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राजकुमार हत्याकांड के विरुद्ध निकाला गया कैंडल मार्च। संवाद
विज्ञापन
धनघटा। गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या के बाद रविवार को युवाओं ने सड़क पर उतरकर कैंडल मार्च निकाला। दूसरी ओर जनवादी पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग स्थित कठवतिया भरतपुर से बसवारी गांव तक युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। कैंडल मार्च में ग्राम प्रधान पप्पू चौहान, श्रीराम यादव, बजरंगी चौहान, रामचंद्र, सुमित आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ जनवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया। नेताओं का आरोप है कि मामले में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, जबकि असली साजिशकर्ता अब भी बाहर हैं।
विज्ञापन


जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि राजकुमार चौहान जैसे जनप्रिय नेता की हत्या लोकतंत्र पर सीधा हमला है। सरकार यदि सच में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है तो इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराए और असली दोषियों को सामने लाए। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें