फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पर्चा वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पर्चा वापस ले सकेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन

चुनाव चिह्न का आवंटन भी होगा
कुशीनगर। जनपद में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कर चुके इच्छुक उम्मीदवार बुधवार को अपराह्न तीन बजे से पहले अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इसके लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से संपर्क कर सकेंगे। उसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
जनपद में चार फरवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 फरवरी तक 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित तिथि के आधार पर सोमवार को इन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। जांच में सभी के पर्चे वैध मिले। बुधवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन है। सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे के बीच उम्मदीवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन मार्च को मतदान और दस मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि कुल 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बुधवार को इनके लिए नाम वापसी का अवसर है। उसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। उसके बाद मतपत्र प्रकाशित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

दस प्रेक्षक कर रहे निगरानी-
एडीएम ने बताया कि सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार सहित प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने सात प्रेक्षक भेजे हैं। इनके अलावा दो प्रेक्षक प्रत्याशियों के खर्चे का लेखाजोखा रखेंगे। जबकि एक पुलिस विभाग के साथ रहेंगे। दस प्रेक्षक प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें