जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में यूपी बोर्ड का परीक्षा देने के लिए प्रवेश करती छात्राएं। संवा
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सोमवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा शुरु हुई। वहीं, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करके परीक्षा का जायजा लेते रहे। हाईस्कूल में 96 और इंटरमीडिएट में उर्दू में 16 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि, दूसरी पाली में 101 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं, कुछ सवालों का हल करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू 1731 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 96 ने परीक्षा छोड़ दी।इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 255 पंजीकृत थे। इसमें 16 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1524 बच्चे पंजीकृत थे, जिसमें 101 बच्चों ने परीक्षा को छोड़ दी। केंद्र पर पहुंचने पर गेट पर जांच और कक्ष में चेकिंग करने के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, सचल दल के लोग लगातार केंद्रों का भ्रमण करके परीक्षा का जायजा लेते रहे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल हुई, कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी।
-
परीक्षार्थियों ने रखी बताया
बहुविकल्पीय प्रश्न कुछ कठिन थे। विस्तृत उत्तरीय प्रश्न में बौद्ध कालीन शिक्षा, बालिका शिक्षा आदि प्रश्न आसान थे।
प्रियंका त्रिपाठी, इंटर
-
शिक्षाशास्त्र का पेपर आसान था। जो पढ़ा था वह आया भी था। मानसिक स्वास्थ्य की परिभाषा आसान थे।
सुमन राजभर,इंटर
-
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न भी आसान थे। बुनियादी शिक्षा योजना, वैदिक कालीन विदुषियों के नाम, पर्यावरण प्रदूषण से जुड़े आसान प्रश्न थे।
सन्नू चौरसिया,इंटर