फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को नहीं होगी आवागमन परेशानी, डिपो ने पूरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पडरौना डिपो ने परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को समय से पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। गोरखपुर, देवरिया, मऊ और महराजगंज जैसे प्रमुख परीक्षा केंद्रों के लिए डिपो की तरफ से संचालित सभी 63 बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ और जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। डिपो प्रबंधन का दावा है कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शनिवार तक पांच पालियों में शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा होंगी। इन परीक्षा केंद्रों पर गोरखपुर, देवरिया, मऊ और महराजगंज के 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं कुशीनगर से गोरखपुर, देवरिया, मऊ और महराजगंज परीक्षा देने जाएंगे। छात्रों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसे लेकर पडरौना रोडवेज डिपो ने प्लानिंग की है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर पडरौना डिपो से 63 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इनमें 25 बसें गोरखपुर, 15 देवरिया, 12 मऊ और 11 बसें महराजगंज रूट पर चलेंगी। बसें सुबह चार बजे से ही चलना शुरू कर देंगी, ताकि 9-10 बजे वाली शिफ्ट के अभ्यर्थी समय से पहुंच जाएं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के टाइमिंग के हिसाब से रूट चार्ट बनाया है। जहां भीड़ ज्यादा होगी वहां जरूरत के अनुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे। छात्रों को कतार में ज्यादा देर नहीं खड़ा होना पड़ेगा। परीक्षा के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सभी कर्मचारी अतिरिक्त ड्यूटी पर रहेंगे। पडरौना बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र की जानकारी और बस टाइमिंग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें। भीड़ में सामान का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद वापसी के लिए भी पर्याप्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें