फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुसहर परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान 18 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की 43 मुसहर बस्तियों में रहने वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सात से 18 सितंबर तक बस्तियों में कैंप लगाकर पात्र और अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारों एवं सदस्यों का चिह्नीकरण और पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत करीब 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि कैंप में अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए हैं। यहां पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्युत कनेक्शन, हर घर जल, शौचालय, पीएम किसान सम्मान निधि, मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बच्चों का विद्यालयों में नामांकन भी कराया जा रहा है। सीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन मुसहर परिवारों और सदस्यों के आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाणपत्र नहीं बने हैं, उनका डोर-टू-डोर सर्वे कराकर चिह्नीकरण किया जाए।
आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके दस्तावेज बनवाए जाएं, ताकि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि जिनके दस्तावेज बने हैं और वे योजनाओं के लिए पात्र हैं, उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जॉब कार्ड, आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, हर घर जल समेत पात्रतानुसार सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए प्रत्येक मुसहर बस्ती में जनपद स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, विद्युत, जल निगम, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, बेसिक शिक्षा और राजस्व समेत विभिन्न विभागों की टीमें कैंप में मौजूद रहकर लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें