फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंदिर के पास ऊंट की मौत, सामान छोड़कर लापता हुए घुमंतू

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में शिव मंदिर के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर मंगलवार सुबह एक ऊंट का शव पड़ा लोगों ने देखा। शनिवार शाम घुमंतू समुदाय की तरह दिखने वाले करीब तीन लोग इसे लेकर आए और मंदिर के पास डेरा जमाए हुए थे और ऊंट को लेकर गांव में घर-घर घूमकर खाने-पीने का सामान, रुपये और ऊंट के लिए चारे में सहयोग मांग रहे थे।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि सोमवार रात ऊंट की मौत होने के बाद इसको रखने वाले लोग गैस सिलिंडर, बर्तन, बिस्तर समेत अन्य सामान वहीं छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस पशु के सहारे रोजी-रोटी चलाने का दावा किया जा रहा था उसकी मौत के बाद उसे इस तरह छोड़कर चले जाना अमानवीय है। हालांकि ऊंट की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि/प्रशासक विनय कुमार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। अधिकारियों की मौजूदगी में ऊंट के शव को दफनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें