फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। साइकिल से जा रहे बुजुर्ग बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला घुरहुछपरा के अरविंद पुत्र तिलकधारी ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता तिलकधारी (52) 17 जून को साइकिल से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे रामकोला-सिंगहा मार्ग पर फुलवरिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तिलकधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसएचओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें