फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ पर्व मनाने का आह्वान

Wed, 18 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी और धर्मगुरु शामिल हुए। डीएम ने लोगों से अलविदा नमाज, ईद एवं रामनवमी को राष्ट्र भावना के साथ मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि त्योहारों को बेहतर तालमेल एवं आपसी सहयोग से सकुशल सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए राष्ट्रभावना के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी छोटी-मोटी समस्या का समाधान मौके पर आपसी समन्वय से कर लें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। एडीएम वैभव मिश्र ने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी व बीडीओ नवरात्रि व रामनवमी को देखते हुए शिवालयों और देवी मंदिरों के अलावा अन्य मंदिर की तरफ से जाने वाले मार्गों की समुचित साफ-सफाई कराएं। इसके अलावा मस्जिदों एवं ईदगाहों के आसपास भी स्वच्छता की उचित व्यवस्था करें। एसपी केशव कुमार ने कहा कि सभी त्योहार पारंपरिक तरीके से ही सम्पन्न कराएं। किसी नई परंपरा की शुरुआत नही होगी। मेला स्थलों का पूर्व निरीक्षण अधिकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रेम कुमार राय, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीएमओ डॉ. प्रभात चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें