फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी सुगम परिवहन सुविधा

Wed, 18 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधी, सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध होगी। प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा देना है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वर्तमान में परिवहन सेवाएं मुख्यतः शहरी क्षेत्रों तक सीमित हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुगमता के लिए ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता देते हुए निजी निवेश के तहत परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 15 से 28 सीट क्षमता (लगभग 7 मीटर लंबी) डीजल, सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम दो वाहनों का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रतिदिन कम से कम दो बार परिवहन सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। वाहन स्वामी को रूट एवं फेरों के निर्धारण की स्वतंत्रता होगी, लेकिन अधिकतम किराया राज्य परिवहन प्राधिकरण की तरफ से निर्धारित सीमा के तहत रहेगा। चयन प्रक्रिया योजना के तहत संचालित वाहनों को परमिट की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें