फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल लाइब्रेरी को गांव के युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी और पंचायत लर्निंग सेंटर का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को कुड़वा उर्फ दिलीपनगर पहुंचीं सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत लर्निंग सेंटर, जनसुविधा केंद्र, पंचायत भवन समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी को गांव के युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और अध्ययन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक अध्ययन संसाधनों का उपयोगी माध्यम बन सकती है। इसके नियमित और प्रभावी संचालन के साथ ही ग्रामीणों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने एडीओ पंचायत नीरज कुमार चतुर्वेदी को डिजिटल लाइब्रेरी के बेहतर संचालन और ग्रामीणों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने पंचायत भवन के विभिन्न कक्षों, जनसुविधा केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पंचायत भवन में स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन और ग्रामीणों से जुड़ी सुविधाओं की व्यवस्था इसी तरह बेहतर बनाए रखी जाए। ग्राम पंचायत में कराए गए अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों और जनसुविधाओं का संचालन गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, खंड प्रेरक नागेंद्र प्रसाद, पंचायत सहायक मनीषा गोंड,ग्रामीण सुनील गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें