फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह बदलकर झनकौल और बरवां गांव के बीच रखा गया पिंजरा

Thu, 27 Apr 2017 12:19 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
झनकौल और बरवां गांव के बीच रखा गया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तेंदुआ सात दिन बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि सोमवार से ही वन विभाग ने पिंजरा लगाकर घेराबंदी कर रहा है। फुरसतपुर ,बेलवा बुजुर्ग तथा झनकौल में उसके देखे जाने के बाद वनकर्मी अब पिंजरे को बसडीला पांडेय गांव से हटाकर बरवा गांव के पास एक खेत में ले गए हैं।
विज्ञापन
चार दिनों की दहशत और लोगों के विरोध के बाद बीते सोमवार को डीएफओ वेदप्रकाश जायसवाल की अगुआई में पांच रेंजरों की टीम बसडीला पांडेय गांव पहुंची थी। एक बकरी के बच्चे को पिंजरे में बांधकर झाड़ियों के सामने लगाया गया। परंतु तेंदुआ पिंजरे की बजाय फुरसतपुर गांव की तरफ निकल गया था। गांव वालों ने उसे दौड़ाया तो वह बेलवा बुजुर्ग और झनकौल गांव के सामने दिखने के बाद कहीं छिप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने देर रात तक फुरसतपुर के अलावा अगल-बगल के अन्य गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ एक बार फिर गच्चा देने में सफल रहा। बुधवार को बरवा और झनकौल गांव के पास तेंदुआ के पद चिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने पिंजरे को बसडीला पांडेय गांव से उठाकर बरवा गांव के पास एक खेत में लगाया है। वन कर्मी व अफसर पिंजरे से कुछ ही दूरी पर इंतजार में बैठे हैं। इस संबंध में डीएफओ वेदप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। तेंदुआ के पद चिह्न उत्तर-पूरब दिशा की ओर मिले हैं। इसलिए पिंजरे की जगह बदली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें