फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारें कैडेट : कर्नल जयंत चटोपाध्याय

Wed, 06 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में एनसीसी शिविर के समापन पर ट्राफी देते पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्र
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 50 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-164 मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। कैडेटों ने मजीठिया सभागार में मां तुझे सलाम, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, भाषण, सुनो गौर से दुनिया वालों, देश रंगीला, जलवा तेरा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शिविर के समान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा वालीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें हाटा प्रथम व बुद्ध पीजी कॉलेज द्वितीय, कबड्डी में घुघली प्रथम व उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना द्वितीय और कबड्डी गर्ल्स में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर प्रथम व कप्तानगंज द्वितीय स्थान हासिल किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल जयंत चटोपाध्याय ने कहा कि एनसीसी श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करता है। इसलिए शिविर में मिली जानकारी अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्राॅफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। समापन कार्यक्रम को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्राचार्य प्रोफेसर कृष्ण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्ण, एएनओ डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, वेदप्रकाश मिश्र, राजेश राय, लेफ्टिनेंट केएन मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सूबेदार प्रशांत सिंह, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें