पडरौना। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स और बास्केटबाल टीम का चयन होना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल बुधवार से होगा। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर एथलेटिक्स पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों का छह सितंबर को स्टेडियम परिसर में सुबह सुबह 10 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी आठ सितंबर को सुबह 10 बजे से रीजनल स्टेडियम में ट्रायल देंगे। इसमें सफल खिलाड़ी 20 व 24 सितंबर तक वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह सीनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों का 13 सितंबर को स्टेडियम परिसर में सुबह 10 बजे से चयन होगा। इसमें चयनित प्रतिभागी 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में ट्रायल देंगे। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 18 से 21 सितंबर तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के मौका मिलेगा।