फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रन फॉर फन में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कैडेट्स ने लगाई दौड़

Thu, 27 Nov 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में एनसीसी की तरफ से बुधवार को रन फॉर फन का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ लगाए। इस दौरान राष्ट्रभक्ति की झलक दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


एनसीसी अधिकारी कैप्टन वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में रन फॉर फन में कैडेट्स कालेज से भारत माता की जयकारे के साथ निकले। इसमें कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के प्रवेश द्वार तक दौड़ लगाया। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इसमें महिलाओं के सशक्तीकरण व ऊंचाइयां प्रदान करने के लिए विशेष जोर दिया गया। इस दाैरान देवेंद्र पाठक, अनुपम पाठक, मुनेश सिंह, राहुल सिंह, सुनील शर्मा, विनय कुमार,रंजीत शामिल थे। इसके पहले प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय की मौजूदगी में प्रवक्ता राजेश राय, कृष्ण कुमार तिवारी, सूर्य प्रकाश, लाल बहादुर, मनोज कुमार, वरुण राय, योगेश पाल ने कैडेटों को राष्ट्रीय ध्वज देकर रन फॉर फन के लिए उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर सीनियर कैडेट नंदिनी कुमकुम, संजना, बिट्टू , आयुष, रवि, अभय, सोनू, फैजान, आनंद राय, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें