फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण और असलहों की दी जानकारी

Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। यूपी-50 बटालियन पडरौना की तरफ से बुद्ध इंटर कॉलेज में दस दिवसीय एनएससी प्रशिक्षण में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और राइफल खोलने और बंद करने की जानकारी दी गई। इसके बाद कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेटों ने एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स के साथ पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इसे जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। एनसीसी अधिकारी कर्नल हरिश्चंद ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देशभक्ति और सेवा के लिए जाने जाते हैं। पर्यावरण की रक्षा भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बाद उन्होंने 5.56 एमएम इंसास राइफल, 7.62 एमएम एसएलआर, साइबर सिक्योरिटी और मोटिवेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेटों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निगम मौर्य, डॉ. पारस नाथ आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान डॉ. राजीव राय, कैप्टन डॉ. सौरभ द्विवेदी, प्रोफेसर गौरव तिवारी, डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. वीना कुमारी, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ. रमेश विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, वाशु गोंड, सूरज गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेपर बैग डे पर एनसीसी कैडेट्स ने सीखा बैग बनाना
कसया। एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन रविवार को पेपर बैग डे पर कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कागज के बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला और कैडेट्स को बैग तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें