फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी प्लेन न चली ट्रेन, चालू भी नहीं हुई बंद चीनी मिल : लल्लू

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। यदि सरकार एयरपोर्ट का संचालन कराने में सक्षम नहीं है, तो किसानों की जमीन वापस करे। सरकार के दावे के बावजूद अब तक न प्लेन उड़ी, न ट्रेन चली। बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल भी चालू नहीं हुई। यह सरकार केवल वादा करती है।
विज्ञापन

ये बातें पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहीं। रविवार को कसया पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेकुआटार की जनसभा में एयरक्राफ्ट की कमी और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू न होने की बात कही, जबकि गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित विमान सेवाएं चल रही हैं।
उन्होंने सवाल किया कि यदि विमान उपलब्ध नहीं हैं, तो अन्य एयरपोर्ट से उड़ानें कैसे चल रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कुशीनगर एयरपोर्ट की उपेक्षा की जा रही है, जबकि यह महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट संचालन के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। यदि सरकार एयरपोर्ट संचालित नहीं करना चाहती थी तो किसानों की उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण क्यों किया गया? इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें