फाजिलनगर क्षेत्र के रहसू बाजार में व्यापारियों और गांववालों ने रविवार को प्रदर्शन किया। वे लोग जोकवा बाजार से बंजरिया बाजार जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
नंदलाल विद्रोही, पूर्व छात्र नेता पिंटू सोनी, डॉ. रमाकांत सिंह, महेंद्र कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, अशोक सिंह, पिंटू सोनी, जयनाथ सिंह, गुलाब कुशवाहा, नागेंद्र, हेमंत कुमार, पूर्णवासी, संजय बर्नवाल, कन्हैया कुशवाहा शंभू मद्धेशिया, वशिष्ठ बर्नवाल सहित कई लोग बाजार में एकत्र हुए।
बैठक कर सड़क टूटने से होने वाली असुविधाओं के बारे में चर्चा की और फिर लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
इनका कहना था कि जोकवा बाजार से बंजरिया बाजार की दूरी 11 किलोमीटर है। लेकिन सड़क जगह जगह टूट जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इन लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि नदवा विशुनपुर, धौरहरा, रहसू बाजार, मधवापुर, लक्ष्मीपुर, कनौरा,धनहां, अमवा, बेइली, कोटवा आदि गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क काफी महत्व रखती है।