कसया। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए कुंभ मेला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। इसमें अभी यहां से भरपूर सवारी तो नहीं मिल रही हैं, लेकिन कुछ सवारियां मिलना शुरू हो गई हैं।
सोमवार को अमर उजाला की टीम ने कसया बस स्टेशन पर पहुंचकर पड़ताल की तो तो कसया से लगभग पूरे दिन में करीब 15 लोग ही प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
बातचीत में उन लोगों ने बताया कि बस तो आसानी से मिल जा रही है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी भरपूर नहीं होने से बसे फुल नहीं हो पा रहीं हैं।
वहीं चालक और परिचालक से वार्ता में बताया कि हम लोगों को जाना ही जाना है, लेकिन भरपूर सवारी अभी नहीं मिल पा रही है। कसया और पडरौना दोनों स्टेशनों से मिलकर किसी-किसी बसों में 8 से 10 किसी में पांच-छह सवारी ही अभी सवारी मिल रही है।