फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नए साल में कुशीनगर से महराजगंज तक चलेगी बस

Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर से महराजगंज जिले के लिए बस का संचालन न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करीब एक साल पूर्व पडरौना से महराजगंज के लिए बस की शुरुआत की गई थी, लेकिन इस रूट पर बस चलाने के दौरान घाटा बताकर परिवहन निगम ने संचालन को बंद कर दिया। अब एक बार फिर नए साल में कुशीनगर से महराजगंज के लिए बस सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

कुशीनगर से महराजगंज की दूरी करीब 70 किमी है। यहां से महराजगंज के लिए बसों का संचालन न होने के कारण यात्री प्राइवेट गाड़ियों से सफर करने को मजबूर होते हैं। पडरौना से कप्तानगंज तक पहुंचने के बाद वहां से फिर महराजगंज के लिए साधन सवारी का इंतजार करना पड़ता है। एक साल पूर्व पडरौना से महराजगंज के लिए परिवहन निगम की ओर से बस का संचालन शुरू किया गया था। कुछ महीने तक बसों का संचालन होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा भी मिल रही थी। लेकिन, अचानक से परिवहन निगम ने बसों के संचालन पर रोक लगा दी। इसके पीछे की वजह परिवहन निगम ने पडरौना-महराजगंज रूट पर बस चलाने के दौरान घाटा होने की बात बताई। तभी से इस रूट पर बस का संचालन नहीं हो रहा है।
एक जनपद से दूसरे जनपद को जाने वाले यात्री काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बसों के संचालन को लेकर शासन स्तर पर पहल की है। विधायक का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में जनवरी के पहले सप्ताह से पडरौना से महराजगंज के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें