फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा से गोरखपुर के लिए बस सेवा शुरू, यात्रियों को होगी सहूलियत

Sun, 31 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बस में सफर करते विधायक विवेकानन्द पांडेय।संवाद
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय कस्बे से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। विधायक विवेकानन्द पांडेय ने नई रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ टिकट खरीद कर कुछ दूर यात्रा भी की। शनिवार को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर खड्डा से गोरखपुर के लिए चलने वाली नई रोडवेज बस के चालक जाकिर अली व सहायक परिचालक कुमारी सरोज यादव को विधायक खड्डा विवेकानन्द पांडेय व उपस्थित लोगों ने सम्मानित किया। एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से खड्डा सुभाष चौक से गोरखपुर के लिए चलेगी। खड्डा, मठिया, भुजौली, नेबुआ, नौरंगिया के रास्ते परतावल होकर लगभग 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह शाम 5 बजे गोरखपुर से खड्डा के लिए लौटेगी।
विज्ञापन

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने बताया कि खड्डा से गोरखपुर जाने व आने के लिए क्षेत्रवासियों को रोडवेज बस की सुविधा मिल गई है। इससे व्यापार करने, मरीज का इलाज कराने सहित अन्य कार्य से गोरखपुर आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता डाक्टर निलेश मिश्रा, आलोक तिवारी, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें