फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए गए
विज्ञापन

- यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिस मार्ग पर अधिक यात्री मिल रहे हैं, उस मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं दिल्ली जाने के लिए पांच बसें संचालित की जाती थीं। चुनाव में बसें जाने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
पडरौना डिपो से निगम की 21 और 14 अनुबंधित बस संचालित की जाती हैं। इसमें से निगम की 19 बस चुनाव ड्यूटी में भेजे गए है। हालांकि अनुबंधित बसों का फेरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पडरौना से गोरखपुर मार्ग पर अधिक यात्री मिलते हैं, वहां बसों की फेरे तीन गुना कर दिया गया है। देवरिया मार्ग पर बसों का एक से अधिक फेरा लगाया जा रहा है। यात्री राजेश, श्यामू, मोहन, रामपुकार, मुन्ना, संगीता, फूलमती, गीता ने कहा कि बीते दो दिनों से बस का घंटों इंतजार करना पड़ता था। बृहस्पतिवार को बसों का फेरे बढ़ाए जाने से इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

0000000
विधानसभा में निगम की 19 बसें भेजी गईं हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली जाने के लिए भी जल्द बसें मुहैया कराई जाएगी।
- बिन्दू प्रसाद, एआरएम, पडरौना बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें