गुरवलिया बाजार। कुश्ाीनगर के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। ये युवक पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलने गए उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विवेक जायसवाल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा पाकिस्तान सरकार सामान्य मानवीय सिद्घांतों का भी पालन नहीं कर रही है। इन लोगों ने भारत सरकार से कुलभूषण जाधव की रिहाई की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने व इसके लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने की मांग की।