फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में वृद्ध की गई जान

विज्ञापन
कप्तानगंज में सांड़ के हमले से रामबृक्ष की मौत के बाद छुट्टा पशुओं को पकड़ने में जुटा प्रशासन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सांड़ के हमले में वृद्ध की गई जान
विज्ञापन

रात में गेट पर धक्का दे रहा था सांड़, हटाने पर कर दिया हमला
कप्तानगंज। सुंदरवन कॉलोनी में मंगलवार की रात सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत हो गई। इससे छुट्टा पशुओं को लेकर लोगों में खौफ पैदा हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत कप्तानगंज के लाल चौक वार्ड नंबर आठ सुंदरवन कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रामवृक्ष पाल मंगलवार की रात अपने घर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे सांड़ गेट पर धक्का देने लगा। जैसे ही उन्होंने गेट खोला, सांड़ ने हमला कर दिया। घायल रामवृक्ष पाल के चीखने-चिल्लाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए और सांड़ को खदेड़ा। रामवृक्ष पाल को सीएचसी लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पीड़ित बेटे जनार्दन और किरायदार महेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सांड़ के हमले का कोई अंदेशा नहीं था। ब्रह्म शंकर चौधरी, सभासद प्रतिनिधि रमेश जायसवाल, संतोष मद्देशिया, योगेंद्र सिंह, मुरारी जायसवाल, जवाहरलाल सिंह, गोरखनाथ गुप्ता, ऋषि शर्मा ने बताया कि गोवंश आश्रम खोले जाने के बाद से ही नगर में पशुओं की संख्या बढ़ गई है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत के बाद जागा प्रशासन
सांड़ के हमले से वृद्ध की हुई मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम अनवर रशीद फारूकी के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंबरीश सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल ने कर्मचारियों के साथ पशुओं की धरपकड़ शुरू कर दी। तीन पशुओं को गोवंश आश्रम पहुंचाया गया। ईओ अंबरीश सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं को गोवंश आश्रम भेजा जाएगा। नगर में एक भी छुट्टा पशु दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें